डॉ. हेडगेवार – पुस्तक परिचय

unnamed
श्री प्र. ग. सहस्त्रबुद्धे द्वारा लिखित एवं श्री भारती प्रकाशन द्वारा प्रकाशित यह छोटी सी पुस्तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार के जीवन पर आधारित है। इसे डॉ. हेडगेवार की जीवनी के सारांश के रुप में देखा जा सकता है। मात्र चालीस पृष्ठों में डॉक्टर जी के जीवन को जिस सुन्दरता के साथ इस पुस्तक में संकलित किया है वह पढ़ने योग्य है। यह सारांश पढ़ कर पाठकों को डॉक्टर जी की सम्पूर्ण जीवनी पढ़ने की इच्छा अवश्य ही जागृत हो जाएगी। डॉक्टर जी के जीवन में कितने संघर्ष आए एवं किन विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने हार न मानते हुए संघ की स्थापना की, यह सभी को इस पुस्तक में पढ़ने को मिलेगा। विशेषकर बच्चों के लिए यह पुस्तक बहुत उपयोगी है। सरल भाषा एवं चित्रों के माध्यम से वे कुछ ही पृष्ठों में डाक्टर जी के सम्पूर्ण जीवन को समझ सकते हैं। अत: अपने बच्चों को ऐसे महान राष्ट्रपुरुष के विषय में जानकारी देने के लिए यह पुस्तक अवश्य ही पढ़ाएं। डॉक्टर जी के जीवन को रोमांचक कहानियों के रूप में पढ़ना बच्चों को बहुत ही रुचिकर लगेगा।
पुस्तक में कुछ छपाई संबंधी त्रुटियां हैं परन्तु उन्हें अनदेखा किया जा सकता है।
पुस्तक का मूल्य प्रकाशन द्वारा मात्र दस रुपए रखा गया है जिससे इसे खरीदने में किसी को कठिनाई न होगी। सभी बच्चे इस पुस्तक को अवश्य ही पढ़ें।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + 19 =