आम लोगों के बीच जाएंगे संघ के स्वयंसेवक

जयपुर (विसंकें)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) गर्मियों में प्रशिक्षण कैंप लगाने जा रहा है। ब्रज, मेरठ और उत्तराखंड प्रांत में लगने वाले इन कैंप में स्वयंसेवकों के माध्यम से आम लोगों के दिल की बात जानी जाएगी। 19 मई को शाहजहांपुर से कैंप की शुरुआत हो रही है। संघ के स्वयं सेवक पब्लिक के दिल की बात जानने के लिए उनके बीच जा रहे हैं। किस के प्रति नाराजगी है और किसके प्रति लोगों में विश्वास है इन सभी बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। अब जब गर्मियों में ट्रेनिंग कैंप शुरू होने जा रहे हैं तब इन सभी बिंदुओं को कैंप में रखा जाएगा। पब्लिक क्या चाहती है इससे संघ के पदाधिकारी वाकिफ होंगे। ब्रज, मेरठ और उत्तराखंड प्रांत में प्रशिक्षण वर्ग शुरू होने जा रहा है। 19 मई को शाहजहांपुर में कैंप का आयोजन किया गया है। इस कैंप में ब्रज, उत्तराखंड और मेरठ प्रांत के पदाधिकारियों को बुलाया गया है। संघ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी
पदम सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण कैंप में शाखा लगाने से लेकर संघ के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। जो लोग नए स्वयं सेवक बने हैं उन्हें किस तरह से प्रशिक्षण दिया जाना है इस पर भी चर्चा होगी।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 6 =