दिव्यांगो की सेवा का लिया संकल्प

5 मई को होगा सूरदास जयन्ती का अयोजन 

जयपुर 23 मार्च (विसंके)। दिव्यांग लोगों की सेवार्थ कार्य कर रहे संगठन सक्षम की कार्यकर्ता बैठक एवं संकल्प सभा जयपुर के सेवा सदन में सम्पन्न हुई। 20 जून 2018 को सक्षम की स्थापना के दस वर्ष पूर्ण होगें। इस अवसर पर बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने 10 को आधार मानकर दिव्यांगों की सेवा के लिए समय दान का संकल्प लिया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं में से छः कार्यकर्ताओं ने 10 माह, 30 कार्यकर्ताओं ने दस सप्ताह और अन्य कार्यकताओं ने दस-दस दिन विस्तारक रूप में समय देने का संकल्प लिया।

बैठक में सक्षम के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. सुकुमार जी एवं जयपुर प्रांत संरक्षक देवी नारायण जी ने मार्ग दर्शन प्रदान किया। साथ ही कांबा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर मधु गुप्ता ने भी कार्यकताओं को सम्बोधित किया।

आगामी 5 मई को लुईब्रेंन दृष्टिहीन विकास संस्थान, वी.के.आई एवं सक्षम के संयुक्त तत्वाधान में सूरदास जयन्ती का आयोजन किया जायेगा। 29 एवं 30 सितम्बर को सक्षम का राष्ट्रीय अधिवेशन भी जयपुर में सम्पन्न होगा।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × one =