धारा 370 को हटाने से भारत की कीर्ति और यश बढेगा- इन्द्रेश कुमार

विसंके जयपुर 12 जनवरी। धारा 370 को हटाने से भारत की कीर्ति और यश बढेगा। देश का भविष्य बदलेगा और नई दशा और दिशा की और बढेगा यह कहना था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारीणी सदस्य इन्द्रेश कुमार का वह आज जयपुर में 10 जनवरी से चल रही युवा ससंद 2018 के समापन समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में बोल रहे थे। उन्होने कहा की हम यहां भारत को खोने के लिये नहीं खोये हुए भारत को लेने के लिये आये है।

उन्होनें संसद में उपस्थित युवाओं का आह्वान किया की यदि देष का युवा हुंकार भरेगा तो कश्मीर तो क्या पाकिस्तान भी भारत का अंग होगा और समय दूर नहीं जब भारत का भूगोल बदलेगा। अमरनाथ भारत में होगा। हिन्दुस्तान की कोई सीमा सैन्य सीमा न होकर पुलिस सीमा होगी।

युवा दिवस पर उन्होनें युवाओं से कहा की स्वामी विवेकान्द के कदमों पर बढे। पश्चिम की ओर न दौडे पष्चिम ने वेलैन्टाइन के रूप में भारत में हिंसा को बढाया है। प्रेम को भोग और व्यापार बना दिया है।

इन्द्रेश कुमार ने कहा की कश्मीर समस्या चन्द राजनैतिक परिवारों की देन है। जिन्होनें अपने फायदे के लिए वहा के लोगों को हिन्दुस्तान के खिलाफ भडकाया। आज कश्मीर का युवा मुख्यधारा से जुडना चाहता है। आज देष में एक लाख से अधिक कश्मीरी युवा अनेक स्थानों पर शिक्षा ग्रहण कर रहे है। किन्तु किसी पर कोई हमला आज तक नहीं हुआ है। दूसरी ओर सरकार का 18 प्रतिषत खर्च कश्मीर पर होता है।

उन्होनें पाक को चेतावनी दी की वह कश्मीर का राग छोड दे नही ंतो क्या पता आने वाले समय में उसका नाम भी रहेगा या नहीं। पाकिस्तान अपने देश के मुसलमानो का न हो सका तो कश्मीरीयों का क्या होगा। आज भी पाक में 90 लाख लोग बिना देश और जमीन के रह रहे है।

तीन तलाक पर उन्होनें कहा की इस से 8.5 करोड नारीयों को अन्याय से मुक्ति मिली है। तीन तलाक अत्याचार और गुनाह था। 2017 इस गुनाह से मुक्ति का साल रहा। इस पर मौलानाओं और सेकुल्रों ने भडकाने की कोशिश की किन्तु वह असफल रहे।

युवा संसद में पूज्य संत स्वामी प्रज्ञानंद जी ने कहा की युवा सत्य के चिंतन का संकल्प ले। देश और समाज के जागरण के लिये आगे बढे। युवाआें के पास पराक्रम और सार्म्थय दोनों है। कार्यक्रम की अध्यक्ष्यता राजस्थान विश्वविघालय के कुलपति प्रो. आर. के. कोठारी ने की, वशिष्ट अतिथि समाज सेवी एस.के.पौद्दार और आनंद पौद्दार थे।

देश के अनेक राज्यों से आये युवा संसद-2018 के सांसदों का कार्यक्रम संयोजक देवेन्द्र धाकड ने धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। वर्ष 2018 में इस प्रकार से पांच युवा संसदो का आयोजन देश में किया जायेगा।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 2 =