भारत को विश्वगुरू बनने से कोई रोक नहीं सकता—डॉ.बजरंगलाल

12744282_1013673195366776_2601718487569733008_n जयपुर, 20 फरवरी। भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अधिवेशन का दूसरा दिन जैविक खेती के नाम रहा। प्रथम सत्र की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर क्षेत्र संघचालक डाॅ. बजरंग लाल जी गुप्त ने कहा कि हिन्दुस्तान खड़ा हो गया तो जगतगुरू बनेगा जिसे कोई रोक नहीं सकता। इसके लिए स्वस्थ व स्वाभिमानी भारत बनाना होगा। यह करके दिखाने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी भारतीय किसान संघ पर है।

अर्थशास्त्री डाॅ. बजरंग लाल ने कहा कि गांधीजी ने तो विकास का रास्ता गावों से होकर जाने की बात कही थी पर विदेशी संस्कृति में पले बढ़े नेहरू ने इस रास्ते को शहरों की ओर मोड़ दिया। इसक चलते गावों से लोग शहरों की ओर भागने लगे हैं। उन्होंने कहा कि हरित क्रांति का नारा देकर भारत माता के दुष्ट पुत्रों ने धरती माता को जहररूपी शराब पिलाकर कीटनाशक व रासायनिक खाद का आदी बना दिया। गुप्ता ने कहा कि आज कृषि वैज्ञानिकों की गलत नीतियों का दुष्परिणाम देश का किसान भुगत रहा है। आमदनी घटने से किसान आत्महत्या करने लगे हैं। इसे रोकना होगा व खेती की पद्धति को बदलना होगा।

जी.एम सीड्स षड़यंत्र है –

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जुगल किशोर मिश्र, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप चौधरी व राष्ट्रीय मंत्री मोहनी मोहन मिश्र ने कृषि उपज का लाभकारी मुल्य देने, जहर नहीं जैविक चाहिए, सब्सिडी किसान के खातों में सीधी डाली जाये के तीन प्रस्ताव चर्चा के लिए रखे। जिन पर देश के पूर्व, पश्चिम, उत्तर व दक्षिण क्षेत्र से आये किसान प्रतिनिधियों ने दोपहर को अलग-अलग बैठ कर सुझाव देते हुए चर्चा की। इससे पूर्व प्रस्ताव पेश करते हुए राष्ट्रीय मंत्री मोहनी मोहन मिश्र ने देश भर से आये किसान प्रतिनिधियों को विश्वास दिलाया कि जैनेटिक मोडिफाईड (जीएम) सीड्स को देश में किसी भी हालत में प्रवेश नहीं देंगे। इसको रोकने में आन्दोलन की किसी भी सीमा तक जाने के लिए भारतीय किसान संघ तैयार है। यह बीज जहरीला पौधा तैयार कर देश के परम्परागत बीज को खत्म कर कृषि पर विदेशों का कब्जा करने का षड़यंत्र है।

बसवे गौड़ा अध्यक्ष व चौधरी महामंत्री
राष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने भारतीय किसान संघ के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष व महामंत्री का निर्वाचन भी किया। कर्नाटक के आई.एन बसवे गौड़ा को राष्ट्रीय अध्यक्ष व जयपुर के बद्रनारायण चौधरी को सर्वसम्मती से राष्ट्रीय महामंत्री चुना गया। नव निर्वार्चित अध्यक्ष बसवे गौड़ा व महामंत्री चौधरी रविवार को दोपहार 1 बजे मुहा12744396_1013673242033438_22188626290782046_nना मण्डी स्थित दंतोपंथ ठेगड़ी सभागार के ग्रीन हाउस में प्रेसवर्ता को संबोधित करेंगे।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 15 =