रामनवमी पर सरदारशहर में होगा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन

जयपुर 20 मार्च (विसंके)। चैत्र शुक्ल नवमी, हिन्दू धर्म के आराध्य भगवान राम का जन्मोत्सव “रामनवमी” बडे उत्साह के साथ मनाया जाता है। श्रीराम जन्मोत्सव आयोजन समिति चुरू के सरदारशहर में इस अवसर पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जायेगा। रविवार 25 मार्च को होने वाली इस शोभायात्रा की तैयारीयों शहर में जोर शोर से चल रही है। शोभायात्रा ताल मैदान से सुबह 11ः30 बजे चालू होगी और विभिन्न मार्गो से होते हुए जी. वी. एम. रोड मजिस्ट्रेट साहब के क्वार्टर के सामने गाधी विद्या मन्दिर पर सम्पन्न होगी। शोभा यात्रा के मार्ग को रंगोली और पताकाओं से सजाया जा रहा है। रंगोली बनाने में सैकडों कार्यकर्ता दिन-रात लगे है।

sssss

रामनवमी पर होने वाली शोभा यात्रा के लिए ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। चार किलोमीटर की इस शोभा यात्रा में हजारो पुरूष और महिलाएं शामिल होगें। पुरूष केसरीया साफे के साथ सफेद वस्त्रों में और महिलाएं केसरीयां साडी में नजर आयेंगे। शोभा यात्रा में संतो के साथ भव्य झांकियां भी होंगी। सैकडों दीपों से भगवान श्रीराम की महाआरती भी इस अवसर पर की जायेगी।

s 111

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − eighteen =