विवेकानन्द केंन्द्र एवं एकल अभियान को मिला गांधी शांति पुरस्कार

598b37d1-cdd3-4904-a2c5-01646ad156d4vsk, केंन्द्र सरकार द्वारा 2015 से 2018 तक के गांधी शांति पुरस्कारों कि घोषणा कर दी गई है। वर्ष 2015 के लिये कन्याकुमारी स्थित विवेकानंद केंन्द्र, वर्ष 2016 के लिये अक्षय-पात्र फ़ाउंडेशन व सुलभ इंटरनेशनल को वर्ष 2017 के लिये एकल अभियान एवं 2018 के लिये विश्व स्वास्थ्य संगठन के सदभावना दूत योहेई ससाकावा का चयन किया गया।

पुरस्कार के रुप में एक करोड़  रुपये, प्रशस्तिपत्र, बैज एव हस्त शिल्प की एक वस्तु दी जायेगी। यह पुरस्कार अहिंसा और अन्य विचार के तरीकों से सामाजिक-आर्थिक एवं राजनैतिक परिवर्तन में योगदान के लिये व्यक्ति अथवा संस्थानों को दिया जाता है। एकल अभियान को यह पुरस्कार जनजाति क्षेत्रों में शिक्षा के प्रचार-प्रसार हेतु एवं विवेकानंद केंन्द्र को अध्यात्म व प्रेरित सेवा प्रकल्प हेतु प्रदान किया गया। ज्ञातव्य है कि एकल अभियान नेपाल सहित पूरे भारत में 80000 एकल विद्यालय संचालित कर रहा है जिसके उद्धेश्य शिक्षा-आरोग्य-विकास जागरूक प्रमुख है।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में एकल विद्यालय चल रहे हैं। विवेकानंद केन्द्र का भी जयपुर भीलवाडा, अजमेर जोधपुर में, अच्छा कार्य है, अनेक गतिविधियां नियमित चलती हैं।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 18 =