स्वयं अब जागकर जगाना है देश अपना- दुर्गादास जी

जयपुर प्रान्त के संघ शिक्षा वर्ग, प्रथम वर्ष का समापन कार्यक्रम

सीकर संघ शिक्षा वर्ग के समापन अवसर पर क्षेत्र प्रचारक दुर्गादास ने अपने बौद्धिक में कहा कि हिंदू समाज ताकतवर होगा, तो देश की ताकत बढ़ेगी। गत 93 वर्षों से संघ इस काम लगा हुआ है।
हिंदू समाज में गुणों की वृद्धि करना तथा हिंदू समाज का संगठन ही सभी समस्याओं का हल है। इन स्वयंसेवकों द्वारा सम्पूर्ण देश में डेढ़ लाख सेवाकार्य चलाए जा रहे हैं। आपदाओं के समय निस्वार्थ भाव से सेवा करने में स्वयंसेवक सबसे आगे रहते हैं।
गोवा मुक्ति आंदोलन संघ के स्वयंसेवकों के नेतृत्व में हुआ। विवेकानंद शिला स्मारक पर विवेकानंद केंद्र बनाने के लिए श्रीगुरुजी ने संघ के सहसरकार्यवाह #एकनाथरानाडे को इस काम में लगाया।
गौरक्षा, मतांतरण रोकने, आपातकाल हटाने, लोकतंत्र बचाने व रामजन्मभूमि मुक्ति,रामसेतु के संरक्षण ,अमरनाथ में  श्राइनबोर्ड की भूमि के लिए स्वयंसेवकों ने संघर्ष किया, बलिदान दिया, विजय प्राप्त की।
राष्द्रीयता के जागरण का यह परिणाम है, भारत नहीं विश्व की अनेक समस्याओं के समाधान का मार्ग हिन्दुदर्शन के पास है
इसी आध्यात्मिक मार्ग से स्वयं जागकर हमको जगाना है देश अपना।

image1 image2

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × five =