हिंदुत्व का डंका बजाने वाले स्वामी विवेकानंद की लगेगी सबसे ऊंची प्रतिमा

हिंदुत्व का डंका बजाने वाले स्वामी विवेकानंद की लगेगी सबसे ऊंची प्रतिमा

अभी स्वामी जी की कोलकाता में 40 फीट की ऊंची प्रतिमा है स्थापित

अष्टधातु से बनकर तैयार हो रही नई मूर्ति की 170 फीट होगी ऊंचाई

हिंदुत्व और भारतीय संस्कृति की विश्वभर में पताका फहराने वाले स्वामी विवेकानंद की दुनिया में सबसे ऊंची 170 फीट की मूर्ति लगाने की तैयारी है। अष्टधातु से मूर्ति का निर्माण किया जा रहा है।स्वामी जी की मूर्ति को इंदौर निवासी अंतरराष्ट्रीय नेल आर्टिस्ट वाजिद खान तैयार कर रहे हैं। उनके अनुसार यह मूर्ति उत्तर प्रदेश के लखनऊ या आगरा शहर में लगाई जाएगी। प्रतिमा निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। अभी स्वामी विवेकानंदजी की कोलकाता में 40 फीट ऊंची मूर्ति लगी है। यही दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है। अब 170 फीट की प्रतिमा की स्थापना का काम शुरू हो चुका है। इसे उत्तर प्रदेश, दिल्ली और गुजरात के 10−12 व्यवसायी तैयार करा रहे हैं। इंदौर स्टेडियम में मूर्ति पर काम भी शुरू हो चुका है। स्वामी जी की मूर्ति को भव्य स्वरूप देने में छह माह और लगेंगे। यह मूर्ति लोहाए तांबाए जस्ता जैसी आठ धातुओं से मिलकर तैयार की जा रही है।उन्होंने आगे बताया कि मूर्ति में 70 से 75 ट्रक मेटल लगेगा।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − four =