अपना संस्थान की बैठक सम्पन्न

पक्षियों के लिए वितरित किये घोंसले

e8ec65dc-1acc-4c9c-bbde-9a119a3dbbb9दौसा में आज अपना संस्थान की विभाग बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए अपना संस्थान के प्रांत संयोजक  अशोक शर्मा ने कहा कि पर्यावरण का कार्य ईश्वरीय कार्य है। भूमि गगन वायु अग्नि और नीर इन सब से मिलकर भगवान बना है। वास्तव में हम प्रकृति के माध्यम से भगवान की पूजा करते हैं। प्रकृति और भगवान एक दूसरे के पर्याय हैं।

इस अवसर पर प्रांत प्रचार प्रमुख विवेकानंद ने कहा कि वर्तमान समय में दिनचर्या से संबंधित होने वाली अधिकांश बीमारियों का उपचार प्रकृति में समाहित है। पक्षियों का कलरव अनेक मानसिक रोगों को ठीक कर देता है। इसी प्रकार पर्यावरण के निकट जाने से मनुष्य का मन प्रसन्न रहता है। दौसा के विभाग संयोजक सुभाष  ने ऊर्जा संरक्षण के विषय पर प्रकाश डाला।

बैठक में अनेक सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक के दौरान पक्षियों के आवास हेतु घोंसले भी वितरित किये गए।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × four =