अलवर में पॉंचवां सर्व जातीय विवाह सम्मेलन सम्पन्न

8fc17904-53d2-4757-bd00-9ec99071610eरामनवमी के शुभ अवसर पर सेवा भारती समिति, अलवर द्वारा राम जानकी विवाह समारोह का आयोजन किया गया। यह पंचम सर्व जातीय विवाह सम्मेलन था जिसमें 13 विभिन्न जातियों के जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाज से आदर्श विद्या मंदिर स्कूल परिसर मालवीय नगर, अलवर में संपन्न कराया गया। सेवा भारती अलवर के प्रचार मंत्री प्रशांत जिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में आयोजित 4 सर्व जातीय विवाह समारोहों में कुल 76 जोड़ों का विवाह संपन्न करवाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश पूजन से हुई। इसके बाद 13 दूल्हों की घुड़चढ़ी हुई फिर मुख्य द्वार पर तोरण की रस्म अदा की गई। इस अवसर पर सेवा भारती समिति राजस्थान के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मूलचंद जी सोनी  ने सेवा भारती की तरफ से चल रहे सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला व श्री विजय मुनि महाराज जी ने दूल्हा और दुल्हन को आशीर्वाद प्रदान किया। श्री राम जानकी विवाह समिति के द्वारा सभी जोड़ों को एक नई गृहस्थी बसाने हेतु उपहार सामग्री भी प्रदान की गई। समिति अध्यक्ष श्री अतुल कुमार सिंह जी ने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अलवर शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति व भामाशाह उपस्थित थे।

3f6e94d4-0def-4ca0-a639-c7900178a1fc d8c9aec8-8f81-4f40-9d87-9627f122d085

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − fifteen =