इतिहास को पुनः समझ कर भारतीय मूल्यों की रक्षा करनी चाहिए – श्री बलवीर करुण

image1VSK-LOGOजयपुर 18 मार्च (विसंकें)। माधव सेवा समिति अलवर द्वारा नववर्ष विक्रम संवत 2075  पर 16 मार्च को पल्लीवाल जैन भवन हसन खां मेवात नगर में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता श्री विजय मुनि जी महाराज साहब ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुखमाल जैन, मंडल प्रमुख, पंजाब नेशनल बैंक, मुख्य वक्ता अंतराष्ट्रीय कवि श्री बलवीर सिंह करुण  रहे। श्री विजय मुनि जी ने सम्पूर्ण समाज को एक जुट रह कर संस्कृति संरक्षण की बात कही। उन्होंने कहा नहीं तो हम अपनी संस्कृति खो देंगे। मुख्य वक्ता श्री बलवीर करुण ने कहा कि इतिहास को पुनः समझ कर भारतीय मूल्यों की रक्षा करनी चाहिए। आज हमारी संस्कृति पूरे विश्व मे अपनाई जा रही है लेकिन हम पाश्चात्य संस्कृति के पीछे दौड़ रहे हैं। हमें अपनी संस्कृति को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना होगा। इसका दायित्व हम सब पर है। कार्यकम में विभाग संघ चालक डॉ के के गुप्ता, श्री श्री कृष्ण गुप्ता, ओमप्रकाश जी बड़ाया, सतीश जी शर्मा,  डॉ पुष्पेश जी तथा महेश जी जैन सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यकम का मंच संचालन मंत्री विमल कुमार जैन ने किया।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =