ईद की नमाज पढ़कर शुरू किया सेना पर पथराव, क्या ये होता है जश्न मनाने का तरीका?

d395a736-92c7-415d-8be3-936f6890732dजयपुर (विसंकें)। आज सुबह ईद की नमाज़ के बाद कश्मीर घाटी के कईं शहरों में पत्थरबाज़ों ने जमकर उत्पात मचाया। श्रीनगर की जामिया मस्जिद में नमाज के बाद पत्थरबाजों ने लालचौक, जंगलात मंडी, ऋषि बाजार और शेरबाग़ इलाकों में जमकर सुरक्षाबलों पर पत्थरबाज़ी की। जिसके बाद सुरक्षाबलों को बल-प्रयोग करना पड़ा। इससे पहले इन पत्थरबाज़ों ने जामिया मस्जिद के गेट पर इस्लामिक स्टेट्, पाकिस्तान के झंडे और जाकिर मूसा के बैनर लहराये। इसके अलावा जैश ए मोहम्मद के चीफ मसूद अजहर के भी बड़े बैनर मस्जिद के गेट पर टांगे हुए थे। आपको बता दें कि मीरवाइज़ उमर फारूख इसी मस्जिद में मीरवाइज़ हैं।

खबरों के मुताबिक उपद्रवियों की भीड़ संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित खतरनाक आतंकी जाकिर मूसा के समर्थन में सड़कों पर उतरी हुई है। भीड़ के हाथ में मूसा के पोस्टर है, जिन पर मूसा आर्मी लिखा हुआ है। साथ में इन पोस्टरों पर मसूद अजहर की तस्वीर भी बनी हुई है।

बता दें जिस जाकिर मूसा के समर्थन में भीड़ सेना पर पथराव कर रही है, वो पिछले महीने आतंकियों और सुरक्षाबल के बीच हुई एक मुठभेड़ में मारा गया है। जाकिर ए डबल प्लस (A++) कैटेगरी का आतंकी था, जिसके ऊपर 20 लाख रुपए का इनाम रखा गया था।

फिर कहेंगे ये भटके हुए है और आंतकवाद का कोई धर्म नहीं होता.

यह महबूबा जी और उमर कहाँ हैं, जिन्हें यह पत्थरबाज मासूम लगते हैं, यह शान्ति का मजहब और यह शान्ति का त्यौहार ? अगर शान्ति इसे कहते हैं तो आतंकवाद किसे कहते हैं। ऐसा क्या सिखाते हैं जो मस्जिदों से बाहर निकलते ही आतंक फैलाना शुरू करा देते हैं।

श्रीनगर के अलावा अनंतनाग शहर, सोपोर और शोपियां से भी पत्थरबाज़ी की खबरें आ रही हैं।

6d7d35da-648d-4b36-b2b2-41ebc3ff2234 f5186de7-4f15-40e6-993b-7689be69c9ee

साभार
ऋतम्

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 3 =