कलश यात्रा के साथ गो—कथा प्रारंभ

3e493b62-db88-4893-8351-4c04efb936e2

जयपुर, 29 मई. 31 वर्षीय गो पर्यावरण चेतना पदयात्रा के तत्वाधान में आयोजित सप्तदिवसीय अलौकिक वैज्ञानिक अभूतपूर्व भव्य ‘श्री गौ कृपा कथा’ का शुभारम्भ रविवार प्रातः विशाल शोभायात्रा के साथ में हुआ। गजराज व ऊँट की सवारी के साथ में निकली शोभायात्रा, जो मानसरोवर के विभिन्न 5 स्थानों से प्रारम्भ हुई जिसका वीर तेजाजी रोड स्थित गायत्री चेतना केंद्र पर संगम हुआ। संगम पर क्षेत्रवासियों ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया ।स्वागत में जयपुरवासियों ने जगह—जगह स्वागत के लिए तोरणद्वार बनाए। इसके बाद शोभायात्रा आगे बढी। शोभायात्रा में करीब चार हजार महिलाएं सिर पर कलश लिये मंगल गीत गाती हुई आगे बढ. रही थी। उपस्थित गोभक्त गौमाता के गगनभेदी जयकारें लगा रहे थे। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई शिप्रा पथ पुलिस थाने के पास मैदान पर कथा स्थल पहुंची। यहां संतश्री ने गौमाता व बालाजी महाराज की पूजा—अर्चना के साथ सभी को प्रतिदिन सायं सात बजे कथा में पधारने का आह्वान किया।

ये है पवित्र अनुष्ठान
संत श्री ने कहा कि यह केवल मात्र कथा नहीं यह एक विशाल जागरूकता मिशन के साथ साथ सम्पूर्ण महानगर में गौ चेतना की अलख जगाने वाला पवित्र अनुष्ठान है । आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी नीलेश भंडारी ने बताया कि गो—कथा प्रतिदिन सायं 7 बजे से 9.30 बजे तक होगी। कथा का समापन 4 जून को होगा।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 1 =