प्रशासन द्वारा भेदभाव पूर्ण कार्यवाही का विरोध, विहिप बजरंग दल ने सरकार को दी चेतावनी

विसंके जयपुर। हिन्दू समाज की महिलाओं के द्वारा निकाली जा रही गणगौर की संवारी पर सीकर के श्री कल्याणजी मन्दिर के पास कुछ मुस्लिम युवकों ने हिन्दू महिलाओं को अपशब्द कहे एवं छेडखानी की। जिसके कारण से वहाँ का वातावरण खराब हुआ एवं दूसरे दिन पुलिस ने भी हिन्दू घरों में घूस कर परिवारों के साथ मारपीट की एवं विहिप कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया। उसी के विरोध में आज जयपुर महानगर में जयपुर जिला कलेक्ट्रेर महोदय को मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया एवं मांग की गई की हिन्दू समाज की महिलाओं के साथ अभद्रता एवं मारपीट करने वाले आरोपियों की तत्काल प्रभाव से गिरफ्तारी की जावे। पुलिस अधिकारियों की कार्यशैली की जाँच एवं लाठीचार्ज, घरों में घूसकर मारपीट करने वाले अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही कर सीकर से हटाया जाए। विहिप कार्यकर्ताओें पर अनावश्यक रुप से की गई कानूनी कार्यवाही एवं मुकदमों को वापिस लिया जावे।

जयपुर कलेक्ट्रेट पर विहिप एवं बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन

              जयपुर कलेक्ट्रेट पर विहिप एवं बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन

हिन्दू त्योहारों पर शोभायात्राएँ, कलश यात्राएँ व धर्मयात्राओं के समय पुलिस की पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की जावे। बजरंग दल प्रान्त संयोजक अशोक सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा मुस्लिम समुदाय का सहयोग कर हिन्दू समाज के साथ भेदभाव की नीति असहनीय है अगर आरोपियों की तत्काल प्रभाव से गिरफ्तारी एवं अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही दिये समय तक नहीं की गई तो विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल को जन आन्दोलन करने को बाध्य होना पडेगा जन आन्दोलन में किसी प्रकार की हानी होती है तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी। पुलिस प्रशासन द्वारा भेदभाव पूर्ण कार्यवाही से समस्त हिन्दू समाज में रोष व्याप्त है इस के विरोध में सम्पूर्ण जयपुर प्रान्त में सभी जिला कलेक्ट्ररों को ज्ञापन सौंपा गया।
सीकर में पुलिस प्रशासन द्वारा मुस्लिम समुदाय का सहयोग कर हिन्दू समाज के साथ भेदभाव की नीति के विरोध में विहिप बजरंग दल द्वारा पूरे जयपुर प्रान्त में प्रदर्शन कर सभी जिला कलेक्टरों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। आज जयपुर कलेक्ट्रेट पर विहिप एवं बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन कर विहिप प्रान्त मंत्री किशोरी लाल मीणा एवं बजरंग दल प्रान्त संयोजक अशोक सिंह राजावत के नेतृत्व में जयपुर कलेक्ट्रेर महोदय को मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × one =