लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर संस्कार केन्द्र नोएडा  का वार्षिकोत्सव   “प्रयास-2018” 

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर संस्कार केन्द्र नोएडा  का वार्षिकोत्सव   “प्रयास-2018”  जयपुर (विसंकें)। सेवा भारती द्वारा  संचालित  लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर  संस्कार केन्द्र के वार्षिक उत्सव का आयोजन  “प्रयास-2018”  नामक  शीर्षक से 6 मई 2018 को  किया गया . संस्कार केन्द्र के 150 छात्र – छात्रायों ने अपने अभिभावकों के साथ कार्यक्रम में भाग लिया !
• छात्रो सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये .
• कार्यक्रम में १०० मेधावी छात्र–छात्रायों का अभिनंदन किया गया .
• १५० जरूरतमंद विद्यार्धियों को फुल स्कूल किट (स्कूल बैग, 5 कापियां, किताबें, पानी की बोतल,पेन पेंसिल आदि) दी गईं |
• शिक्षा, सेवा, स्वाबलंबन के प्रोत्साहन के लिए  लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर पुरस्कार -2018 कुमारी राधा सुपुत्री श्री अविनास पाल एवं श्रीमती संतोष देवी  को दिया गया .
• सेवा भारती नोएडा के महत्वाकांक्षी अभियान  “पढो –ahilya-bai-holkar-1पढाओ अभियान”  (2018-19) का शुभारम्भ माननीय कृपा शंकर जी (सयुंक्त क्षेत्र प्रचार प्रमुख) जी ने किया! इस अभियान मे विद्यार्थी वंचित बस्तियों में जाकर निशुल्क: पढ़ाएंगे एवं उन्हें स्कूल बैग कापियां, किताबें आदि भी उपलब्ध करवाएंगे !
• 50 सेवा सहयोगियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया .
 कृपा शंकर जी ने  अहिल्याबाई जी के महारानी से लोकमाता  बनने की पूरी कहानी विस्तार से बताई और कहा की अहिल्याबाई जी के बारे में और अधिक पढने, लिखने की आवश्कता है ! अपने इस प्रकार के संस्कार  केंद्र पूरे नोएडा महानगर में खोलने का आह्वान किया ! कार्यक्रम में सेवा भारती नॉएडा महानगर अध्यक्ष श्री  पवन जी गुप्ता, ओ. पी. गोयल जी, श्री दुर्गेश जी (मा. भाग संघ चालक), विनय जी नोएडा (महा नगर प्रचारक), डॉ. निशांक शेखर जी (हदय रोग विशेषज्ञ), चन्द्र प्रकाश (सदस्य सेवा भारती) भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे ! कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रजनी शेखर जी ने की और प्रो. सुप्रीता जी (दिल्ली) विशिष्ट अतिथि  रही.

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 2 =