विभिन्नता में एकता ही हमारी विशेषता -अशोक प्रभाकर

विसंके जयपुर। हिन्दू जागरण मंच मालवीया जिला द्वारा रविवार को राजस्थान विश्वविद्यालय के देरीश्री सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए हिन्दू जागरण मंच के राष्ट्रीय संयोजक श्री

हिन्दू जागरण मंच मालवीया जिला द्वारा संगोष्ठी

हिन्दू जागरण मंच मालवीया जिला द्वारा संगोष्ठी

ने कहा की भारत में भाषा, प्रान्त, वेशभूषा, खान-पान अनेक है फिर भी हम एक है, विभिन्नता में एकता ही हमारी विशेषता है।
प्रभाकर ने हिन्दू जागरण मंच के कार्यो के बारे में बताते हुए कहा की हिन्दू जागरण मंच सभी समाजो को एक साथ लेकर काम करने वाला संगठन है। हिन्दूओं पर आये संकटो से हिन्दू समाज को निजात दिलाने का कार्य हिन्दू जागरण मंच करता है। हम विश्व के कल्याण का जयघोष करते है, किन्तु मुस्लिम और ईसाई मतांतरण और लव जिहाद जैसे कार्यो द्वारा देश और समाज को तोडने का कार्य करते है। हम परतन्त्र से स्वतन्त्र तो हो गये लेकिन हमारे देश की अधिकांश नीतियां और नियम आज भी अंग्रेजो के शासन के समान है।
उन्होंने कहा की सभी हिन्दूओं के मन में एकता का भाव होना चाहिए। हमारे भाषा प्रान्त अलग-अलग हो सकते है, लेकिन हम सब हिन्दू एक है। ऐसा भाव हमारे मन में होना चाहिए। देशको तोडने का प्रयास अनेक वर्षो से आज तक निरन्तर किया जा रहा है। हमें देश की माटी से देश और समाज को जोडना होगा। समाज एक होता है तो शासन प्रशासन भी झुकता है।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × three =