श्री रामदौरसिंह जी का निधन

जयपुर । संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं भारतीय मजदूर संघ के उत्तर —पश्चिम क्षेत्र के संगठन मंत्री श्री रामदौर सिंह जी का निधन 24 दिसम्बर को हुआ। वे 74 वर्ष के थे।
श्रीरामदौर सिंह जी का जन्म 1941 में उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले में हुआ। वे 1956 में संघ के स्वयंसेवक बने और भारत माता की सेवा करने के लिए 1965 में संघ प्रचारक बने। नगर प्रचारक, जिला प्रचारक, विभाग प्रचारक का दायित्व निभाया। इसके बाद भारतीय मजदूर संघ में जिम्मेदारी मिली। 1983 से आपने भा.म.संघ के संगठन मंत्री के रूप में कार्य संभाला। पिछले चार साल से आपका केन्द्र जयपुर था। श्री रामदौरसिंह ने दृढ संकल्प के साथ भारतीय मजदूर संघ के कार्य को आगे बढाया।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 1 =