संस्कार भारती ने मनाया भू अलंकरण दिवस

विसंके जयपुर। संस्कार भारती ने आज 2 Sएक ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है, न थमने वाला कदम। अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी माता दिवस पर 22 अप्रैल को संस्कार भारती ने भारत वर्ष में प्रथम भू अलंकरण दिवस के रूप में मना कर जहां इस पृथ्वी के प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने और सभ्यता के विकास के नाम पर इस धरती माता को हमने जो ज़ख़्म में दिए हैं, उन्हें भरने का संदेश दिया है। वहीं इस वसुधा को अपनी मातृभूमि मानकर इसे स्वच्छ, पवित्र और सात्विक भाव से सुंदर बनाने के लिए रंगावली जैसी भारतीय उपमहाद्वीप की प्राचीनतम कला विधा को जन. मन की कला बनाने का उपक्रम भी आरंभ किया है।
पहले भू अलंकरण दिवस के इस राष्ट्रीय अनुष्ठान में जयपुर विभाग संस्कार भारती ने भी अपनी पताका फहराई है। शहर के मोती डूंगरी स्थित, गणेश मंदिर के सामने, अश्वत्थ वृक्ष कि छांव में भू अलंकरण संयोजिका श्रीमती जयश्री हरसोलेकर के साथ डॉ. सीमा दया, संगीता माथुर, शीला भट्ट, डॉ. निमिता भारती, अर्चना चौहान, नम्रता भट्ट आदि ने नयनाभिराम और मनोहारी रंगावली बनाकर मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले भक्तजनों का ध्यान खींचा तो संगीत विधा संयोजक डॉ.                                                                                                 सौरभ भट्ट के साथ संस्कार भारती के कार्यकर्ता कला                                                                                                       साधकों ने भारत हमारी मां है, गीत का सामूहिक गायन   करके मातृभूमि का वंदन किया।6 S

संस्कार भारती ने मनाया भू अलंकरण दिवस

संस्कार भारती ने मनाया भू अलंकरण दिवस

क्षेत्रीय पार्षद माननीया श्वेता जी, राष्ट्रीय सह महामंत्री   डॉ. रवींद्र भारती, प्रांत अध्यक्ष रविन्द्र मोहन माथुर, प्रांत महामंत्री श्री देवेंद्र मिलन द्वारा दीप प्रज्वलन करने के बाद, संस्कार भारती के प्रांतीय और जयपुर विभाग के कार्यकर्ता कलासाधकों डॉ. निमिता भारती, श्री वासुदेव भट्ट, श्री तपन भट्ट, श्री एम. एम. चौहान, श्री प्रदीप सिंह राजावत, श्रीमती अनिता औरडिया, श्री संदीप हरसोलेकर व अन्य ने समवेत स्वर में संस्कार भारती के ध्येय गीत का गान भी प्रस्तुत किया।

संस्कार भारती अलवर इकाई द्वारा पृथ्वी दिवस धूम धाम के साथ मनाया

पुरजन विहार स्थित शहीद स्मारक स्थल पर संस्कार भारती अलवर इकाई द्वारा पृथ्वी दिवस बड़ी धूम धाम के साथ मनाया गया संस्कार भारती अलवर इकाई अध्4 Sयक्ष हरिहर मिश्रा ने बताया की नव गृह में सबसे सुंदर पृथ्वी आज सबसे पृदूषित होती जा रही है उसे प्रदूषणमुक्त रखना हम सब की जिम्मेवारी है ।संस्कार भारती रंगोली के माध्यम से शहीद स्मारक पर      यह संदेश देना चाहती है। बलिदानो से प़ाप्त भूमि को        सुंदर रखना हमारा कृत्वय । कार्यक्रम में अशोक जी,           नरेंद्र जी, भवेश जी, राहुल मिश्रा, रजानंद तिवारी,               रविदत्त जी, ऐ.के. सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता                 उपस्थित थे।

 

 

 

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − six =