सिन्धी भाषा स्वर्ण जयंती वर्ष समापन पर सिन्धु महाकुम्भ जयपुर में

भारतीय सिन्धु सभा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक में लिये निर्णय

विसंके जयपुर। सिन्धी भाषा मान्यता के स्वर्ण जयंती वर्ष के समापन पर अप्रेल माह में राज्य स्तरीय सिन्धु महाकुम्भ का आयोजन जयपुर में किया जायेगा, यह निर्णय जयपुर में अयोजित भारतीय सिन्धु सभा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक में लिया गया।

भारतीय सिन्धु सभा के मार्गदर्शक मा. कैलाषचन्द शर्मा ने कहा कि हमने लक्ष्य तय किया है और उसकी प्राप्ति के लिए मिलकर प्रयास कर सफल होगें। कार्यकर्ता समय शक्ति लगाकर युवा पीढी को अपने विचार से जोडकर इस सिन्धु महाकुम्भ के लिए पूरे सिन्धी समाज को एकजुट करेगा। हमारा पवित्र भूमि के प्रति अटूट लगन है और कार्य को यशस्वी बना सके ऐसा मिलकर प्रयास करें।

प्रदेश संगठन महामंत्री मोहनलाल वाधवाणी ने कहा कि इस सम्मेलन में परिवार सहित सम्मिलित होगें जिसमें सिन्धी भाषा, सभ्यता, संस्कृति के कार्यक्रम, विशाल प्रदर्शनी के साथ केन्द्रीय पदाधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। महाकुम्भ संतो महात्माओं, पूज्य सिन्धी पंचायतों, युवा व महिला शक्ति को जोडकर किया जायेगा। प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारी, केन्द्रीय प्रतिनिधि सभा के सदस्य, संभाग प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिलामंत्री सहित नगर अध्यक्ष व मंत्री भी सम्मिलित हुये। अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष लेखराज माधू ने की।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × two =