सेवा भारती का प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

सेवा भारती का प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

सेवा भारती का प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

Sewa Bhartiविसंके जयपुर। समाज के निर्धन, वंचित, पीडित बन्धुओं की सेवार्थ काम करने वाली संस्था सेवा भारती समिति प्रति वर्ष सरकारी विद्यालयों में कक्षा 10 व 12 में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले एवं राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर खेल प्रतिस्पर्द्धाओं में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का सम्मान करती है।

                                                                                            शनिवार को प्रातः 11 बजे शहर के शहीद अशोक कुमार यादव राज. उच्च माध्यमिक विद्यालय, देवरी, गोपालपुरा बाईपास पर इन विद्यार्थीयों का प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विद्यार्थीयों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय समरसता प्रमुख मा. तुलसी नारायण जी ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया तथा अपने क्षेत्र में निष्ठा और अनुशासन के साथ आगे बढने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज. अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. नन्द सिंह नरूका, कार्यक्रम के अध्यक्ष वस्तु और सेवा कर राज. के अति. आयुक्त श्री ओ.पी. गुप्ता, विशिष्ट अतिथि वी.आई.पी.एम. संस्थान के संस्थापक श्री अजीत कुमार राय एवं वस्तु और सेवा कर राज. के सहायक निदेशक श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता उपस्थित रहे।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 16 =