फुलपेंट में स्वयंसेवकों का पथसंचलन

unnamed-9

—भरतपुर में विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन
विसंकेजयपुर
भरतपुर, 9 अक्टूबर। रा ष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भरतपुर की ओर से रविवार को स्थानीय कला मंदिर विद्यालय में विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन हुआ। उत्सव की शुरूआत शस्त्र पूजन से हुई। इस दौरान स्वयंसेवकों ने योग,दण्ड,नियुद्ध आदि शारीरिक कार्यक्रमों का सामूहिक प्रदर्शन किया। मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राजस्थान क्षेत्र के मा.संघचालक डाॅ.भगवती प्रकाश जी का उद्बोधन रहा। इसके बाद पथ संचलन निकाला गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने पहली बार फुलपेंट पहनकर पथ संचलन किया। फुलपेंट को लेकर आम नागरिकों में काफी उत्साह था। फुलपेंट पहने स्वयंसेवकों के संचलन ने देखनेवाले समाज—बंधुओं का मनमोहा। संचलन का विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत हुआ। मार्ग में समाज—बंधुओं की ओर से संचलन पर पुष्प वर्षा की गई। जगह—जगह स्वागत द्वार भी बनाए गए। स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाते हुए भरतपुर नगर के मुख्य बाजार की सडकों से होते हुए कुम्हेर गेट तक पथ संचलन किया।
भारत बनेगा विश्unnamed-8व को दिशा देने वाला राष्ट्र—डॉ.भगवती प्रकाश
उत्सव में शामिल समाज—बंधुओं को संबोधित करते हुए डॉ.भगवती प्रकाश ने कहा कि हमारे देश भारत का एक गौरवमयी इतिहास रहा है। आगामी दशक में भारत विश्व को दिशा देने वाला एक प्रमुख राष्ट्र होगा। हिन्दू समाज की विश्व बन्धुत्व की दृष्टि एव एकात्म मानव दर्शन के आधार पर ही मानवता के सम्मुख उपस्थित होने वाली चुनौतियों का समाधान सम्भव है।unnamed-6

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × two =