भारतीय साहित्य में मानव प्रेम की महक

—अलवर में साहित्य परिषद का स्वर्ण जयंती व्याख्यान
विसंकेजयपुर संवाददाता
अलवर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद्, अलवर इकाई का स्वर्ण जयंती व्याख्यान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मुख्य वक्ता साहित्य परिषद् के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री विपिनचंद्र थे। उन्होंने युवाओं से भारतीय साहित्य को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत की मिट्टी में जन्मे साहित्य में मानव प्रेम की महक है। उसे विश्व के सभी कोनों में पहुंचना का दायित्व देश की युवा पीढ़ी को अपने मजबूत कन्धों पर लेना चाहिए। कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री पी. के. शर्मा ने भारत की युवा पीढ़ी की क्षमता पर पूर्ण विश्वास जताते हुए देश और विश्व के भविष्य unnamed-6के प्रति निश्चिंतता जताई।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 8 =