‘भारत पर चीन का आर्थिक आक्रमण एवं हमारा प्रतिकार’ विषयक संगोष्ठी कल सांगानेर में

—संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य श्री पुरूषोत्त्म परांजपे लेंगे हिस्सा
विसंकेजयपुर
जयपुर, 22 अक्टूबर। पिछले सालों से भारत पर चीन का आर्थिक आक्रमण जारी है जो भारत के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। चीन एक तरफ सस्ते वस्तुओं का लोभ देकर भारत को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहा है वहीं दूसरी ओर भारत अशांत रहे इसके लिए पाकिस्तान की गुपचुप मदद कर भी रहा है लेकिन हिन्दुस्तान में चीन के इस दोगुले रवैये को लेकर जागरूकता आई है। इसको लेकर जगह—जगह अनेक कार्यक्रम हुए हैं। चीनी सामन नहीं खरीदने की अपील जोरों पर है। स्थान—स्थान पर चीनी सामानों की होलिया जलाई जा रही है। लोगों ने चीनी वस्तुएं नहीं खरीदने का आह्वान करते हुए पैदल मार्च भी किए है। भारत के प्रति चीन के इस व्यवहार की जानकारी आम नागरिकों तक पहुचे इसके लिए विभिन्न् सामाजिक संगठन विचार गोष्ठियां कर रही है। ऐसा ही आयोजन सांगानेर के प्रताप नगर स्थित गुलाब विहार में 23 अक्टूबर को हो रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सांगानेर की ओर से आयोजित ‘भारत पर चीन का आर्थिक आक्रमण एवं हमारा प्रतिकार’ विषयक इस संगोष्ठी के मुख्य वक्ता संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य श्री पुरूषोत्तम परांजपे होंगे। अध्यक्षता सांगानेर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष शिवराज सोनी करेंगे।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 10 =