नूतनवर्ष अभिनन्दन यात्रा द्वारा भारतीय नववर्ष का स्वागत

414f7628-db93-4e4e-9db5-9d5f2909c532जयपुर (विसंकें)। जयपुर प्रांत के सरदारशहर में आज चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तदानुसार दिनांक 06 अप्रैल 2019 को श्रीराम जन्मोत्सव आयोजन समिति द्वारा नूतन वर्ष अभिनन्दन यात्रा का आयोजन किया गया जो राजवाला कुआं स्थित शिवालय से मुख्य बाजार होते हुए आदर्श विद्या मन्दिर तक पंहुची। यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता एवं शहर के गणमान्यजन शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने नागरिकों को भारतीय  नववर्ष की शुभकामनाएं दीं एवं उन्हें श्रीरामनवमी शोभायात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया। इस अवसर पर मुख्य बाजार में सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भारतीय पंचांग संवत 2076 व प्रसाद का वितरण किया गया। श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा 13 अप्रैल को कच्चा बस स्टैण्ड से ताल मैदान पहुंचेगी जिसमें गत वर्ष की भांति घोड़े, ऊंट केसरिया वाहिनी, चंगपार्टी, बैण्ड व डीजे होंगे, भगवान श्रीराम की लीलाओं पर आधारित झांकियां सजेंगी व संतो का सानिध्य प्राप्त होगा। शुभ्र वस्त्रों में भगवा साफा पहनकर पुरूष व केसरिया साड़ी में मातृ शक्ति शामिल हो सकेंगी।

5b39fae5-4696-4cb2-837d-767149d96ebc 9fbefa29-328b-4ee3-abbf-638b52c7399b e6d81577-f3d9-46e8-9721-479e4d149e22

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × three =