रामेश्वरम् में सम्पन्न हुआ गौ सेवा संगम

SLरामेश्वरम् में सम्पन्न हुआ गौ सेवा संगम

विसके जयपुर।

देश में अकाल जैसी प्राकृतिक आपदा से मुक्ति के लिए तमिलनाडु के रामेश्वरम् में 3 से 5 फरवरी तक विशाल गौ सेवा संगम का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौ सेवा विभाग द्वारा सम्पन्न हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय गौ सेवा प्रमुख श्री शंकरलाल जी ने बताया की इस भव्य आयोजन में सोम यज्ञ सम्पन्न हुआ, उन्होनें बताया कि बारह ज्यार्तिलिंगो पर सोम यज्ञ करने से देश में अकाल की विकट समस्या से निपटा जा सकता है, ऐसी मान्यता है। तीन दिन तक चले इस विशाल आयोजन में विभिन्न कार्यक्रम हुए 3 फरवरी को प्रातः विधान से गणपति यज्ञ हुआ। उसके पश्चात् चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ जिसमें 15 चिकित्सको द्वारा अपनी सेवाएं दी गई। शाम को ललिता स्हस्त्रनाम का पारायण हुआ। 4 फरवरी को प्रातः 108 देशी गौ माताओं का पूजन 108 यजमानों द्वारा किया गया। उसी दिन श्री शिवाचार्य जी के सानिध्य में 108 कुण्डीय यज्ञ का अयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न समाजों के 108 जोडों ने आहुतियां दी। शाम को संगीतमय सुन्दरकाण्ड का पाठ किया गया। आयोजन के अन्तिम दिन 5 फरवरी को सोम यज्ञ की पूर्णआहुति हुई। जिसमें 12000 से अधिक लोगों ने भाग लिया। सम्पूर्ण कार्यक्रम में 8 यजमान केरल से, 40 दक्षिण तमिलनाडु से तथा 60 उत्तर तमिलनाडु से उपस्थित रहे।

Gau Sangam

Gau Sangam

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + twelve =