राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी बैठक पुणे में प्रारम्भ

जयपुर 17, अप्रेल (विसंकें)। राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ की पांच दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारी बैठक मंगलवार से पुणे जिले के मुल्शी तालुक गांव कोवन में प्रारम्भ हुई।  बैठक 17 अप्रैल से 21 अप्रैल, 2018 तक चलेगी। संघ के सह-सरकार्यवाह डॉ. मनमोहन वैद्य ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि 11 साल बाद राष्ट्रीय कार्यकारी बैठक होगी। वैद्य ने कहा कि पिछली बैठक धर्मस्थल में वर्ष 2007 में हुई थी। पूरे देश के करीब 80 कार्यकर्ता इस बैठक में भाग लेंगे। पत्रकारा वार्ता में संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख भी उपस्थित थे।

PCउन्होंने कहा कि संघ का काम और स्वीकृति समाज में बढ़ रही है। गतिविधि के विस्तार की समीक्षा के साथ इस बैठक में आर.एस.एस. के आधार को मजबूत करने पर भी विचार होगा। आर.एस.एस. के विकास की व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से 2017 तक संघ के साथ जुड़ने के लिए औसतन 87000 अनुरोध आर.एस.एस. के पोर्टल से प्राप्त किए गए थे। 2017 में यह आंकड़ा 187000 तक पहुंच गया। इससे पता चलता है कि संघ अनेक बाधाओं पार कर कार्य विस्तार कर रहा है। संघ की समाज में भागीदारी में भी तेजी से वृद्धि हुई है और समाज में  सद्भावना भी बढ़ है। बैठक में इन विषयों के साथ मौजूदा घटनाओं पर भी चर्चा होगी।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 2 =