लखनऊ में होगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का समागम

जयपुर, 21 अप्रैल (विसंकें)।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पहली बार यूपी की राजधानी लखनऊ में समागम 22 अप्रैल को करने जा रहा है। जिसमें केवल लखनऊ के ही स्वयंसेवक इकट्ठा होंगे। इससे पहले इस तरह का समागम 23 सितंबर 1997 में हुआ था। उसमें करीब 80 हजार स्वयंसेवकों ने भाग लिया था। संघ के अधिकारियों के मुताबिक लखनऊ महानगर को चार भागों में बांटा गया है। पूरे महानगर का संघ समागम करने से पहले चारों भागों का अलग-अलग स्वयंसेवक समागम होगा। इसके बाद पूरे लखनऊ का संघ समागम किया जाएगा।

अब दक्षिण भाग के स्वयंसेवकों का समागम जय जगत पार्क सेक्टर सी-1 एलडीए कालोनी कानपुर रोड में 22 अप्रैल को तय किया गया है। लखनऊ दक्षिण भाग का भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। संघ के सह प्रान्त कार्यवाह प्रशान्त भाटिया, भाग संघचालक सुभाष अग्रवाल, भाग कार्यवाह श्याम त्रिपाठी की विशेष उपस्थिति में भूमि पूजन किया गया। बताया गया कि समागम कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में प्रज्ञा प्रवाह के पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार क्षेत्र के क्षेत्र संगठन मंत्री रामाशीष रहेंगे। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए लखनऊ दक्षिण भाग के सभी मुख्य शिक्षक व कार्यवाह से लेकर नगर, भाग व विभाग के पदाधिकारी लगे हैं। लखनऊ दक्षिण भाग के भाग कार्यवाह श्याम त्रिपाठी ने बताया कि 51 सौ स्वयंसेवकों के एकत्रीकरण का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक करीब चार हजार से अधिक लोगों का पंजीकरण हो गया है। उनका गणवेश भी पूरा कराया जा चुका है।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × two =