वादा पूरा करो, नहीं तो तांडव होगा—कोटेश्वर

—मंदिर तोडने का मामला
—विहिप केन्द्रीय मंत्री कोटेश्वर की राज्य सरकार को खरी—खरी

जयपुर, 30  अगस्त। विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मंत्री कोटेश्वरजी ने कहा है कि हालही में तोडे प्राचीन मंदिरों को पुन: बनाने का राज्य सरकार अपना वादा समय पर पूरा करे, नहीं तो घोर तांडव होगा। यह बात कोटेश्वर ने रविवार को जयपुर में मंदिर संरक्षण समिति, जयपुर  के विशाल संकल्प कार्यक्रम में सैंकडों लोगों को संबोधित करते हुई कही।
उन्होंने कहा कि जब—जब हिन्दू पर सरकारों का तानाशाही हुई है तब—तब सरकारों को जाना पडा है। आस्था के विरोध में तमिलनाडू सरकार को जाना पडा। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार राक्षस प्रवृति पर उतर आई है और जब जब पृथ्वी पर तामसी प्रवृति बढी है तब तब उसका विनाश हुआ है। उन्होंने सरकार को तामसी प्रवृति त्याग कर  शहर में तोडे सभी प्राचीन मंदिरों को पुन: निर्माण करने का आहृवान किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बिना विध्वंस के मेटो चल सकती है तो जयपुर में इतना विनाश क्यों?
रेवासापीठाधीश्वर राघवाचार्य महाराज ने कहा कि जो स्वयं मंदिरों का निर्माण व धार्मिक अनुष्ठान कराती है वो आज अति प्राचीन मंदिरों को तुडवाने का कार्य कर रही है ये शंका का कारण है। उन्होंने कहा कि जो भेदभावपूर्ण नीतियों से हिन्दू आस्था के केन्द्रों का विनाश किया गया है उसका परिणाम सरकार को भुगतना ही होगा। समिति संयोजक बद्रीनारायण चौधरी, सहसंयोजक हेमंत सेठिया व कार्यक्रम संयोजक भगवती प्रसाद चौधरी ने भी सरकार को समय पर वादा पूरा नहीं करने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
संकल्प व सम्मान
मंदिर संरक्षण समिति ने छोटी चौपड स्थित रोजगारेश्वर महादेव मंदिर स्थल पर लोगों को रक्षा सूत्र बांधा और सभी मंदिरों को पुन: उसी स्थान पर जल्द स्थापित करने का संकल्प लिया। इस मौके पर शहर के मंदिरों को बचाने में जिन लोगों ने संघर्ष किया उनका भी सम्मान किया गया।  S-5

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + ten =