संवाद केन्द्र के चुनाव व साधारण सभा सम्पन्न

जयपुर। विश्व संवाद केन्द्र की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव व साधारण सभा की बैठक गुरुवार को न्यू काॅलोनी स्थित मधुकर भवन में चुनाव अधिकारी महेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में डाॅ. शुचि चौहान ने संवाद केन्द्र के द्वारा की जा रही गतिविधियों, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपडेट की जानकारी दी। इसके साथ ही डाॅ. ईश्वर बैरागी ने संवाद केन्द्र द्वारा किए गए नारद जयंती सम्मान समारोह व स्मारिका प्रकाशन के बारे में बताया। कौशल अरोड़ा ने लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए आगामी वर्षों की कार्ययोजना व संवाद केन्द्र के नवीन प्रकल्प शुरू करने की जानकारी दी। इसके बाद शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया में डाॅ. सुनील ने कार्यकारिणी के नाम प्रस्तावित किए, जिस पर सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से चुनाव सम्पन्न कराए। नई कार्यकारिणी में प्रताप राव अध्यक्ष, कौशल अरोड़ा कार्यकारी अध्यक्ष, डाॅ. शुचि चौहान व प्रहलाद उपाध्यक्ष, डाॅ. ईश्वर बैरागी सचिव, दीप कुमार सह सचिव तथा अभिषेक अग्रवाल कोषाध्यक्ष चुने गए। बैठक में बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम ने कहा कि सूचना व तकनीक के दौर में विश्व संवाद केन्द्र ने स्थापना के दौरान से लेकर अब तक अनेकों कार्य किए हैं। उन्होंने मार्च में होने वाले राष्ट्रीय सेवा संगम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सेवा संगम में एक हजार से अधिक सेवा संस्थाएं शामिल होकर अपने सेवा कार्यों की प्रस्तुति देंगी। ऐसे में सेवा संगम का व्यापक प्रचार-प्रसार हो इसके लिए सभी को जुटना होगा।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 2 =