हरियाणा के स्कूलों में होगा गायत्री मंत्र का जाप

हरियाणा के स्कूलों में नियमित गायत्री मंत्र का जाप किया जाएगा। राज्य के शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी सरकारी स्कूलों में गायत्री मंत्र के साथ दिन की शुरुआत की जाएगी। सरकारी निर्देश में इस बात पर विशेष बल दिया गया है कि स्कूलों को अपने छात्रों को प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप कराना है। आदेश में बताया गया है कि स्कूलों में प्रार्थना की शुरुआत गायत्री मंत्र के साथ होगी, वहीं राष्ट्रगान के साथ ही प्रार्थना खत्म होगी। सभी सरकारी स्कूलों को आदेश दिया है कि वो प्रतिदिन 20 मिनट की प्रार्थना नियमानुसार ही करवाएं। सरकारी स्कूलों में प्रतिदिन कक्षाएं आरंभ होने से पूर्व स्कूलों में एक जैसी प्रार्थना कराई जाएगी। अब तक स्कूल संचालक अपनी सुविधा के अनुसार अलग−अलग प्रार्थना करवाते आए हैं तथा सभी स्कूलों में गायत्री मंत्र का पाठ भी नहीं कराया जाता है। स्कूलों में चयनित प्रार्थना आयोजित की जाएगी जिसमेंहमको मन की शक्ति देना शामिल हैं, लेकिन इस प्रार्थना से पूर्व गायत्री मंत्र अनिवार्य होगा।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + seventeen =