21वीं सिन्धु दर्शन यात्रा 23 जून से

                                     
Indresh Kumar21वीं सिन्धु दर्शन यात्रा 23 जून से, समिति की राष्ट्रीय बैठक भोपाल में सम्पन्न

विसके जयपुर।
21वीं सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा लेह लद्धाख में आगामी 23 से 26 जून तक आयोजित की जायेगी। उक्त निर्णय सिन्धु दर्शन यात्रा समिति की केन्द्रीय समिति की भोपाल में आयोजित बैठक में लिया गया। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरलीधर माखीजा ने की।
इस वर्ष यात्रा चार मार्गों से चलेगी। जिसमें दिल्ली से हवाई मार्ग, जम्मू से लेह जम्मूख् चण्डीगढ मनाली से लेह जम्मू व जम्मू लेह मनाली चण्डीगढ सडक मार्ग से यात्रा चलेगी। यात्रा के पंजीयन फार्म 21 फरवरी से 15 मई तक ऑनलाइन भरे जायेंगें। जिसमें मार्गवार संख्या व प्रबन्धन की जिम्मेदारी पर भी चर्चा कर निर्णय हुआ।
यात्रा समिति के मार्गदर्शक माननीय इन्द्रेश जी ने कहा कि यात्रा विग्त 20 वर्षों से सफलतापूर्वक चल रही है। लद्धाख सडक मार्ग से पहुंचना कठिन था परन्तु आज बहुत ही सरल हो गया है। जून माह में यह पूर्ण रूप से सुरक्षित रहता है। बैठक में 18 राज्यों के प्रतिनिधि सम्मिलित हुये। समिति का ध्येय वाक्य. हमारा भारत, प्यारा भारत, सारा भारत, एक भारत है। बैठक में महामण्डलेश्वर धरविन्द्रनाथ गिरी, भारतीय सिन्धु सभा के कार्यकारी अध्यक्ष लधाराम नागवाणी, सिन्धु भवन ट्रस्ट अध्यक्ष राधाकिशन भागिया, महामंत्री भूपेन्द्र कंसल, मध्यप्रदेश प्रदेशाध्यक्ष भगवानदास सबनाणी, गौतम सम्राट, हेमनदास मोटवाणी, मनोज गोगिया, वैभव अग्रवाल, विशाल दरियाणी, कमल खत्री, ओम प्रकाश तीर्थाणी, मदनलाल शर्मा, अशोक रामचंदाणी सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।
सिन्धु दर्शन तीर्थ यात्रियों हेतु नवीन योजना में बजट की घोषणा की मांग
भारतीय सिन्धु सभा के आग्रह पर राज्य सरकार द्वारा सिन्धु दर्शन यात्रा 2015 के लिये 200 तीर्थयात्रियों हेतु 20 लाख रूपये का बजट आवंटित किया गया था। उक्त बजट वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना में से प्रदान किया गया है, जिसके कारण वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना की शर्तें जो सिन्धु दर्शन योजना पर लागू करने से तीर्थयात्रियों को बजट का उपयोग नहीं हो रहा है।
सिन्धु दर्शन यात्रा अन्य तीर्थ यात्राओं से भिन्न तथा देश के सामरिक महत्व वाली तीर्थयात्रा है। सिन्धु दर्शन यात्रा काफी ऊँचाई वाली यात्रा है। इस कारण इस यात्रा पर 60 वर्ष की आयु आवश्यक होना जैसी शर्त बाधा उत्पन्न करती है। राज्य सरकार से मांग है कि बजट घोषणा में सिन्धु दर्शन यात्रा हेतु नवीन योजना में बजट की घोषणा की जाये।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 3 =