किसानों ने लगाए पांच सौ एक पौधें

विसंकेजयपुरkisan sangh
सांगानेर, 5 अगस्त। राजस्थान को हरा—भरा करने के महाअभियान में पूरा समाज एक के बाद एक जुटता जा रहा है। ये कारवां आगे बढता ही जा रहा है। पौधारोपण अभियान में सामाजिक, धार्मिक एवं शैकक्षणिक संस्थाएं बढ.चढ.कर हिस्सा ले रही है। भारतीय किसान संघ, सांगानेर तहसील की ओर से शुक्रवार को मुहाना गांव में पौधारोपण किया गया। राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक के पदाधिकारियों श्री अशोक पारीक व श्री नरेन्द्र अवस्थी (रीजनल मैनेजर) भी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। तीज पर्व पर किसान संघ के किसानों ने स्थानीय मोक्षधाम में पौधें रोपे। किसान संघ ने स्थानीय सरकारी विद्यालयों में भी पौधारोपण किया। विद्यालय परिसरों में विद्यार्थियों ने पौधारोपण किया और पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया। इस दौरान मुहाना में समाज—बंधुओं के सहयोग से कुल 501 पौधें लगाए गए। किसान संघ ने पौधें जीवित रहे इसकी पुख्ता व्यवस्था की है।  हमें जानकारी हो कि भारतीय किसान संघ ने अपना संस्थान के पौधारोपण महाअभियान की प्रेरणा से पूरे देशभर में सघन पौधारोपण करने का लक्ष्य लिया है जिसके तहत संबंधित किसान कार्यकर्ता जगह—जगह पौधारोपण कर रहे हैं। किसान संघ भगवान बलराम जयंती पर सघन पौधारोपण करेगा। अकेली सांगानेर तहसील में 21000 पौधें लगाए जाएंगे।

kisan sangh.jpg2

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 4 =