दीपावली पर चाइनीज सामानों की ‘होली’

—कोटपूतली में चीनी वस्तुओं का बहिष्कार
—रैली निकालकर भरे बाजार में चीनी सामानों को दिखाई आग 
कोटपूतली। सारे देश में चीनी सामनों के खिलाफ वातावरण परवान पर है। चीन को सबक सिखाने के लिए देश के नागरिक सडकों पर उतरने लगे हैं। जगह—जगह चाunnamed-7unnamedइना निर्मित सामग्री का बहिष्कार जारी है। बुधवार को कोटपूतली नगर में समाज—बंधु ने चीनी सामनों का बहिष्कार किया। इस अवसर पर रैली निकाली। सैकड़ों की संख्या में आम नागरिक एवं विद्यालयी विद्यार्थी रैली में शामिल हुए। विश्व हिन्दू परिषद् के प्रान्त समरसता प्रमुख श्री सोमवीर सिंह व कार्यकारी जिलाध्यक्ष श्री पूरणमल भरगड ने स्थानीय राजकीय एल.बी.एस. महाविद्यालय के खेल प्रांगण से भगवा पताका दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में शामिल विद्यार्थी एवं नागरिक ‘चीनी हटाओ देश बचाओ’ आदि नारे लगाते हुए आगे बढ रहे थे। रैली ज्यों ज्यों आगे बढती गई त्यों—त्यों कारवां बढता चला गया। रैली मुख्य चौराहा, पालिका तिराहा आदि मार्गों से होती हुई पुन: महाविद्यालय पहुंचकर सभा में बदल गई। सभा को श्री सोमवीर सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत में आतंकवादी गतिविधियों को सीमापार से सहायता मिल रही है। पाकिस्तान समय—समय पर भारत को अशांत करने के लिए कुछ न कुछ करता रहता है। चीन पाक की सहायता कर रहा है। ऐसे में हमारा दायित्व है कि हम चीन को उसी भाषा में जवाब दे। उसको आर्थिक नुकसान पहुंचाया जाए। चीनी वस्तुओं का बहिष्कार कर हम ऐसा आसानी से कर सकते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओ.पी.गुप्ता ने भी चीनी वस्तुएं नहीं खरीदने का आह्वान किया। उपस्थित समाज—बंधुओं ने भविष्य में चीनी सामान नहीं खरीदने का संकल्प लिया। अंत में चीनी वस्तुओं की होली भी जलाई गई। (शिव जी, विसंकेजयपुर कोटपूतली सं.)unnamed-9unnamed-8

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − four =