—सेवा भारती, सांगानेर का ‘स्वास्थ्य चेतना अभियान’ प्रारंभ
विसंकेजयपुर
सांगानेर, 7 नवम्बर। सेवा भारती समिति राजस्थान, सांगानेर ईकाई के ‘स्वास्थ्य चेतना अभियान’ की शुरूआत सोमवार को हुई। अभियान के उद्घाटन कार्यक्रम में आदर्श विद्या मंदिर में उपस्थित विद्यार्थियों को स्वस्थ रहने के उपाय बताये।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक जिला आयुर्वेद अधिकारी वैद्य रमेशचन्द शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य पहला सुख है। उत्तम स्वास्थ्य बिना जीवन में आनंंद की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। शास्त्रों में भी पहला सुख निरोगी काया को ही बताया गया है।
ईएनटी चिकित्सक डॉ.प्रवीण गोयल ने बताया कि आज भाग दौड की जिंदगी में स्वस्थ रहना चुनौतीपूर्ण कार्य हो गया है फिर भी छोटी—छोटी बातों का ध्यान रखा जाए तो स्वस्थ रहा जा सकता है।
अधिशाषी अभियंता सुरेश बंसल ने बताया कि स्वास्थ्य चेतना अभियान में स्वस्थ रहने के लिए भोजन कब, कैसे, क्या और किस प्रकार करना चाहिए इसकी जानकारी दी जाएगी। अंत में प्रधानाचार्य दामोदर चौहान ने धन्यवाद ज्ञापित किया।