अलवर में सामाजिक समरसता के उद्देश्य से तृतीय सर्वजातिय सामूहिक विवाह का आयोजन

 

अलवर में सामाजिक समरसता के उद्देश्य से तृतीय सर्वजातिय सामूहिक विवाह का आयोजन

अलवर में सामाजिक समरसता के उद्देश्य से तृतीय सर्वजातिय सामूहिक विवाह का आयोजन

विसके जयपुर।

श्री राम जानकी विवाह समिति के तत्वाधान में 28 फरवरी को आर्दश विद्या मंदिर, मालवीय नगर, अलवर में सामाजिक समरसता के उद्देश्य से तृतीय सर्वजातिय सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। सेवा भारती से संबंद्ध श्री राम जानकी विवाह समिति की और से सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए इस बार 8 विभिन्न जातियों के 14 जोडों कासामूहिक विवाह विधि विधान से संतों के आर्शिवाद के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में पू. संत श्री फलाहारी स्वामी महाराज एवं विजय मुनि महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। पूज्य संतों ने वर.वधु को आर्शिवाद प्रदान किया । फलाहारी स्वामी महाराज ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए सुखी एवं सम्पन्नतापूर्ण गृहस्थ जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी जोडो का सुखमय जीवन का आर्शिवाद प्रदान किया। पू. विजयमुनि महाराज ने अपने उद्बोदन में गृहस्थ जीवन की मर्यादाओं पर प्रकाश डालते हुए सभी को उज्जवल भविष्य की कमना करते हुए आर्शिवाद प्रदान किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सेवा भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मूलचंद सोनी एवं सामाजिक समरसता के क्षेत्रीय प्रमुख तुलसी नारायण ने इस अवसर पर सामाजिक समरसता पर प्रकाश डालते हुए कहा वर्तमान परिस्थितीयों में देश की अखण्डता और एकता के लिए सामाजिक समरसता अतिआवश्यक है, ऐसे में हमें सभी जातियों को एक जुट होकर समाज में व्याप्त बुराईयों को जड़ से मिटाना होगा। उन्होंने कहा हमारे समाजों में समरसता का अभाव हमें पतन के मार्ग पर ले जा रहा है, ऐसे में हमें चाहिए हम समाज में व्याप्त हर उस बुराईयों का डटकर सामना करें, जो हमारे राष्ट्र को कमजोर करती हो। इसके साथ ही उन्होंने वर.वधुओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी को शुभ आर्शिवाद प्रदान किया।
इससे पूर्व स्थानीय मालवीय नगर तिराहे से बैंड बाजों के साथ प्रातः 10ः15 बजे सभी 14 दुल्हों की निकासी निकाली गई, जो करीब 12ः30 बजे मालीवय नगर विद्यालय के मुख्य गेट पर पहुंची। जहां सभी वधुओं के परिजनों ने अपने-अपने दुल्हों और बारात का स्वागत किया। इसके उपरान्त तोरण सहित सभी परिणय संस्कार का विधिविधान से कार्य पूर्ण किया गया।

आभार योगेन्द्र शर्मा,
नगर प्रचार प्रमुख अलवर

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 2 =