विसंके जयपुर
जयपुर, 15 अप्रेल। श्रीराम—नवमी पर शुक्रवार को जयपुर सहित प्रदेशभर में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की धूम रही। हर साल की भांति इस बार भी सामाजिक समरसता से जुडा कन्य पूजन कार्यक्रम घर—घर तक पहुंचा। लोगों ने अपने आस—पास रहने वाले सभी जाति—बिरादरी परिवारों की कन्याओं को अपने घर बुलाया। महिलाओं ने बडी श्रद्धा से पहले कन्याओं के पैर धोये और सम्मानपूर्वक घर में चौकी पर बिठाया। इसके बाद घर में बनाये तरह—तरह के पकवान परोसे गये। महिलाएं कन्याओं के साथ मनुहार करती दिखाई दी। अन्त में महिलाओं ने कन्याओं को दक्षिणा के साथ वस्त्र दान स्वरूप भेंट किये।
करधनीनगरवासियों ने कालवाड रोड स्थित गोविन्दपुरा सेवा बस्ती में 151 कन्याओं का विधि—विधान से पूजन किया। पूजन के बाद सामूहिक भोजन का कार्यक्रम रहा। इस अवसर पर सेवा बस्ती में फल भी वितरित किये गये।
श्रीरामनवमी पर विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से अपने वनवासी बंधुओं के सहयोग के लिए धन—संग्रह भी किया गया। स्वयंसेवक टोलियां बनाकर समाज में निकले।