—एकात्म मानवदर्शन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान का ‘दीनदयाल स्मृति व्याख्यान’
—सह—सरकार्यवाह डॉ.कृष्णगोपाल जी मुख्य वक्ता
विसंकेजयपुर
जयपुर, 28 नवम्बर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह—सरकार्यवाह डॉ.कृष्णगोपाल जी जयपुर आ रहे हैं। वे एकात्म मानवदर्शन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान, जयपुर के दीनदयाल स्मृति व्याख्यान—2016 कार्यक्रम में शामिल होंगे। 29 नवम्बर सायं 5:30 बजे बिडला सभागार में आयोजित हो रहे ‘दीनदयाल संपूर्ण वांग्मय की प्रासंगिता’विषयक इस कार्यक्रम में डॉ.कृष्णगोपाल जी मुख्य वक्ता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे करेंगी। एकात्म मानवदर्शन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान, जयपुर के अध्यक्ष डॉ.महेशचन्द्र शर्मा कार्यक्रम की प्रस्तावना रखेंगे।
ज्ञात हो कि यह साल पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्म का 100वां वर्ष है। एकात्म मानवदर्शन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान, जयपुर हर साल व्याख्यान कार्यक्रम करता रहता है। पं.उपाध्याय जी के जन्म के सौ साल पर प्रतिष्ठान ने उन पर आधारित विषय पर ही व्याख्यान आयोजित करना तय किया। सह—सरकार्यवाह डॉ.कृष्णगोपाल जी एकात्म मानवदर्शन के विशेषज्ञ एवं चिंतक है। उन्होंने देश की वर्तमान परिस्थितियों का भी सुक्ष्मता से गहन अध्ययन किया है। वे अनेक पुस्तकें भी लिख चुके हैं।
ढाई हजार रूपये अभी सस्ती
एकात्म मानवदर्शन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान ने पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन पर 15 खंडों पर पुस्तक प्रकाशित की है। प्रकाशन का कार्य प्रभा प्रकाशन की ओर से किया गया है। जरूरतंमद नागरिक अभी पंजीकृत कराकर तय मूल्य से ढाई हजार रूपये सस्सी प्राप्त कर सकते हैं। तय अवधि के बाद यह पुस्तक पाठकों को छह हजार में मिल सकेगी।