विश्व में हिन्दू विचार का जयगान पर परिचर्चा

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सम्पर्क विभाग की ओर से रविवार, 14 जून को प्रातः 11 बजे “कोरोना के पश्चात हिन्दुतत्व का जयगान” विषय पर ऑनलाइन परिचर्चा होगी। परिचर्चा का विश्व संवाद केन्द्र, जयपुर के ऑफिशल फेसबुक पेज पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। परिचर्चा के वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय सम्पर्क टोली के सदस्य, रविकुमार अय्यर होंगे।

श्री रविकुमार पूर्व में विश्व विभाग में प्रचारक भी रहे हैं व कई पुस्तकों लेखन भी किया है।

जयपुर प्रांत के प्रांत संघचालक महेन्द्र सिंह मग्गो ने बताया कि कोरोना वैश्विक महामारी के दौर में लोगों की हिन्दू जीवन पद्धति में आस्था बढ़ी है, हिन्दू दर्शन ही प्रकृति के निकट है। यह सर्वस्पर्शी होने के साथ सर्वव्यापी हो रहा है। चर्चा प्रवर्तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक रविकुमार वैदिक गणित व विज्ञान, योग, ध्यान, भगवद्गगीता और भारतीय संस्कृति के बड़े विद्वान है। विश्व के अनेक प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों में व्याख्यान दे चुके हैं। उन्होने अब तक डेढ् दर्जन पुस्तकों का लेखन किया है।

स्त्रोत: विश्व संवाद केंद्र, जयपुर

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + two =