‘अपना’ प्रताप गौरव केन्द्र तैयार

12227730_634228910048581_8740072228299931116_n 12241498_634228966715242_3428055619781610355_n 13886976_1755749651374764_8277636323602619403_n—प्रताप गौरव केन्द्र का लोकार्पण कार्यक्रम 

—सरसंघचालक जी करेंगे लोकार्पण
विसंकेजयपुर
उदयपुर, 16 नवम्बर। कई मामलों में अद्भुत एवं अद्वितीय प्रताप गौरव केन्द्र, उदयपुर बनकर तैयार है। संघ के सरसंघचालक डॉ.मोहनराव भागवत जी 28 नवम्बर को प्रताप गौरव केन्द्र का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद देशी—विदेशी सैलानी प्रताप गौरव केन्द्र का भ्रमण कर सकेंगे।
हमें ज्ञात हो कि हमारी प्राचीन विरासत एवं धरोहर को युगानुकुल रूप में जीवन्त कर आधुनिक माध्यमों से दिग्दर्शित करने का बीड़ा प्रताप गौरव केन्द्र राष्ट्रीय तीर्थ ने 8 वर्ष पहले उठाया था जो पूरा हो रहा है। शक्ति व भक्ति की धरा मेवाड़ के ह्रदय स्थल उदयपुर में 100 करोड़ की लागत से इस राष्ट्रीय तीर्थ का निर्माण हो रहा है। यहाँ पर अपने देश के गौरवशाली अतीत तथा प्रताप व मेवाड़ के प्रेरणादायी प्रसंगों का जीवंत दिग्दर्शन होगा। 4-5 घंटे के अल्प समय में दर्शक अपनी भूमिका के श्रेष्ठतम मूल्यों का अवगाहन कर देश के लिए जीवन लगाने हेतु संकल्पित होकर प्रस्थान करेगा।
ये है खास
—मेवाड़ व भारत के इतिहास पर दो फिल्म (प्रति फिल्म 30 मिनट)
—मेवाड़ दर्शन पर 9 जीवंत मैकेनिकल मॉडल दीर्घा (50 मिनट)
—भारत दर्शन पर लाइट एंड साउंड कार्यक्रम (20 मिनट)
—हल्दीघाटी युद्ध की रोमांचक गाथा
—मेवाड़ के महापुरुषों पर दीर्घा
—महाराणा प्रताप पर भव्य चित्र प्रदर्शनी
—राजस्थानी गौरव दीर्घा
—महाराणा प्रताप की 57 फीट ऊँची धातु की प्रतिमा
—भारत माता की 12 फीट ऊँची धातु की प्रतिमा

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − nine =