जयपुर में विहिप बनाएगी तीन लाख सदस्य

—विहिप का पन्द्रह दिवसीय हितचिन्तक अभियान
विसंकेजयपुर
जयपुर। धर्म रक्षार्थ विहिप ने भारत में पन्द्रह दिवसीय हितचिन्तक अभियान प्रारंभ किया है जो 27 नवम्बर तक चलेगा। जयपुर में विहिप जयपुर महानगर के अभियान की शुरूआत गोवन्द देव जी मन्दिर से हुई। शुभारंभ विहिप के केन्द्रीय th-2मंत्री एवं राजस्थान प्रभारी महावीर भाई ने पूजा अर्चना कर की।  जयपुर महानगर के अध्यक्ष अर्जुन सिंह सिसोदिया भी उपस्थित थे।
केन्द्रीय मंत्री महावीर भाई ने बताया हिन्दू धर्म का इतिहास त्याग, तपस्या और बलिदान का रहा है। समाज की रक्षा के लिए विश्व हिन्दू परिषद की प्रमुख भूमिका रही है। पूरे देश में विहिप ने हिन्दुओं को संगठनों से जोडने के लिए हितचन्तक अभियान चलाया है। अभियान से जोडने के लिए टॉल फ्री नम्बर पर मिस काॅल देना होगा। मिस काॅल कर देश में कोई समाज—बंधु विहिप से जुड सकता है। जयपुर प्रान्त में तीन लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − four =