चीनी सामान नहीं खरीदकर चीन को सबक सिखाएं—श्री परांजपे

img_20161023_164015विसंकेजयपुर
सांगानेर, 23 अक्टूम्बर। रा.स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी सदस्य श्री पुरूषोत्तम परांजपे ने कहा कि चीनी सामानों का बहिष्कार तो करना ही हैं साथ में देश के अन्दर आतंकवादियों का सहयोग करने वाले लोगों से भी सतर्क रहना हैं। वे रविवार को प्रताप नगर स्थित गुलाब विहार में “चीन का आर्थिक आक्रमण एवं हमारा प्रतिकार” विषयक संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि चीनी सामानों का हमारे आस—पास अनेक विकल्प है। स्थानीय स्तर पर बने सामानों का ज्यादा से ज्यादा क्रय करें। ऐसा कर चीन को हम सबक सीखा सकते हैं।
कार्यक्रम के अध्यक्ष सांगानेर व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री शिवराज सोनी थे। कार्यक्रम में सांगानेर विभाग संघ चालक श्री देविनारायण पारीक भी उपस्थित थे।
व्यापारियों ने लगाया चीनी सामान नहीं मिलने का स्टीकर
संगोष्ठी में उपस्थित प्रबुद्धजनों एवं व्यापारियों ने विचार व्यक्त किये। उन्होंने बताया कि वे किस प्रकार चीनी सामानों का बहिस्कार कर रहे हैं। सांगानेर के व्यापरियो ने बताया कि वे चीनी सामानों का बहिस्कार करते हुए सभी दुकानों पर चीनी सामान न मिलने का स्टीकर लगा रहे हैं।
अभिषेक जी, विसंकेजयपुर सांगानेर सं.

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + fifteen =