सत्य की हुई विजय
विसके जयपुर।
देश में पिछले कुछ वर्षो में पूर्व यूपीए सरकार ने हिन्दु साधु संतो को षडयन्त्र पूर्ण तरीको से झूठे आरोपो में फंसाया था। जिसमें अजमेर व हैदराबाद ब्लास्ट मामले में स्वामी असीमानंद की भी गिरफ्तारी की गई थी। लम्बे समय तक चली न्याय प्रक्रिया के बाद आज सी.बी.आई कोर्ट जयपुर में अजमेर मामले में तीन आरोपीयों को दोषी बताते हुए, स्वामी असीमानंद सहित अन्य आठ आरोपियों को न्यायाधीश दिनेश गुप्ता ने बरी कर दिया है। बम विस्फोट के बेबुनियाद आरोप में केंद्रीय जांच ब्यूरो सी.बी.आई. ने 1 9 नवंबर 2010 को स्वामी असीमानंद को गिरफ्तार किया था। भावेश पटेल व देवेन्द्र को दोषी बताते हुए सजा सुनाई तथा शेष आठ को ससम्मान मुक्त कर दिया गया है, जिनमें स्वामी असीमानन्द जी, चन्द्रशेखर, लोकेश शर्मा, मुकेश वासवानी, हर्षद, भरतेश्वर, मेहुल शामिल है।