संविधान दिवस पर होंगे अनेक कार्यक्रम आयोजित

फोटो लक्ष्मीनारायण भाला

जयपुर 25 नवंबर। शनिवार को संविधान दिवस है। इस अवसर पर शहर में कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। विश्व संवाद केन्द्र द्वारा कल प्रातः 10:30 बजे एक संगोष्ठी का आयोजन होगा। वीएसके सचिव डॉ ईश्वर बैरागी ने बताया कि पाथेय भवन मालवीय नगर में आयोजित होने वाली इस संगोष्ठी का विषय संविधान की आत्मा में भारतीयता रहेगा। हमारा संविधान : भाव एवं रेखांकन पुस्तक के लेखक लक्ष्मीनारायण भाला इसे संबोधित करेंगे। इसी स्थान पर संविधान संबधी प्रदर्शनी भी प्रदर्शित की जाएगी।
अधिवक्ता परिषद की राजस्थान उच्च न्यायालय ईकाई द्वारा मानसरोवर के मॉर्डन स्कूल सभागार में संविधान दिवस समारोह का आयोजन रखा गया है। इस समारोह में न्याधीश संदीप मेहता और न्याधीश अशोक गौड़ सहभाग करेंगे।समारोह का आयोजन प्रातः 10:30 बजे रखा गया है।
दोपहर 1.30 पर एक नीजि कोचिंग संस्थान में लाॅ विद्यार्थियो के साथ संविधान पर वार्ता का आयोजन होगा।
सायं 4:00 बजे एक विचार समूह मनसंचार द्वारा संविधान दिवस प्रतियोगिता और टाॅक का आयोजन रखा गया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन शहर के मानसरोवर क्षेत्र होगा।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 3 =