कन्या भ्रूण हत्या नही करने के वचन के साथ विवाह सम्पन्न

भिवाड़ी 13 मार्च। सेवा भारती समिति भिवाड़ी द्वारा आयोजित अष्टम् श्रीराम जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन मंगलवार को श्री श्याम बाल वाटिका, सेक्टर-३ में सम्पन्न हुआ। इसमें राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार के 7 जातियों के 12 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। समारोह में सभी जोड़ों के लिए अलग अलग मंडप बनाये गए। इन मंडपों में वर वधु को राम-जानकी, शिव-पार्वती, विष्णु-लक्ष्मी, कृष्ण-रुक्मणि, लक्ष्मण-उर्मिला, भरत-मांडवी, शत्रुघ्न-श्रुतकीर्ति, पवन-अंजना, गणेश-रिद्धि सिद्धि, अर्जुन-सुभद्रा, याज्ञवल्क्य-मैत्रियी, सत्यवान-सावित्री के स्वरुप में वर वधु ने फेरे लिए। इस समारोह में महंत नरेश गिरी महाराज का सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

समारोह में 12 घोड़ियो पर बारात निकासी हुई। तत्पश्चात तोरण व्यवस्था रही। सभी दुल्हनों को सेवा भारती की महिला कार्यकर्ताओ द्वारा शृंगार कर मंच तक ले जाया गया। मंच पर वरमाला हुई। तत्पश्चात सभी जोड़े फेरे लेने के लिए मंडप पहुंचे। पंडितो ने सभी जोड़ों को 7 वचनों के साथ, आठवें वचन के रूप में बालिका भ्रूण हत्या नहीं करने की शपथ भी दिलाई। विदाई में विवाह आयोजन समिति द्वारा सभी वधुओं को नित्य उपयोगी सामान उपहार स्वरुप भेंट किया गया। समारोह में स्वागत कक्ष, कार्यालय, पूछताछ एवं कन्यादान विभाग भी बनाया गया। चिकित्सा विभाग की व्यवस्था भी की गयी थी।
इस कार्यक्रम को सेवा भारती के सभी पुरुष एवं महिला कार्यकर्ता सहित गणमान्य बन्धु भगिनी ने उपस्थित होकर सफल किया।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + nine =