सेवा भारती द्वारा सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन

जयपुर।सेवाभारती अलवर की ओर से फुलेरा दौज के अवसर पर आदर्श विद्या मंदिर में श्री राम जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में 11 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। सेवाभारती द्वारा आयोजित सर्वजातीय विवाह जोड़ों के चेहरे पर खुशी और उत्साह था।
जिला प्रचार मंत्री प्रशांत बिंदल ने बताया कि गणेश पूजन के साथ विवाह कार्यक्रम शुरु किया गया। इसके बाद विवाह संबंधी विभिन्न रीति—रिवाजों को पूरा कर गाजे बाजे के साथ वर निकासी हुई। सेवाभारती महिला मंडल की ओर से वरमाला उत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। सभी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। सभी ने इसके लिए सेवाभारती की प्रशंसा की और इसे समाज की मुख्यधारा की दिशा में आगे बढ़ने के लिए एक जरुरी कदम बताया।


सेवा भारती समिति द्वारा जोड़ों को विवाह सर्टिफिकेट व उनके गृहस्थ जीवन के लिए आवश्यक सामग्री भी दी गई।
इस अवसर पर विजय मुनि ब्रह्मकुमारी ममता दीदी एवं प्रांत से आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। विवाह सम्मेलन में महिला मंडल प्रमुख ममता त्यागी व सह मंत्री रुचि रानी, गिरधारी लाल शर्मा, अनिल शुक्ला, द्वारका प्रसाद, कैलाश शर्मा, अतुल सिंह, संतोष जैमन समेत अन्य प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए।
उल्लेखनीय है कि अब तक सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन द्वारा सेवा भारती की ओर से 102 जोड़ों को विवाह करवाया गया है।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − six =